/ Jul 09, 2026

अम्बाला सिविल अस्पताल में 100 बेड की नई इमारत, सीसीयू बनेगा बड़ी सुविधा : ऊर्जा मंत्री

Ambala,24 September-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अम्बाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल में 100 बेड की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस नई इमारत में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जिले भर के गंभीर मरीजों को बड़ा लाभ होगा। अभी तक मरीजों को ऐसी सेवाओं के लिए बाहर जाना पड़ता था।मंत्री विज ने कहा कि कैंसर अस्पताल में भी जल्द पेट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। फिलहाल यह कार्य टेंडर स्तर पर है और प्रक्रिया पूरी होते ही मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा मिलने लगेगी।

14.79 करोड़ से तैयार होगी सात मंजिला इमारत

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। नई बिल्डिंग पर लगभग 14.79 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। निर्माण पूरा होने पर अस्पताल की कुल क्षमता 200 बेड तक हो जाएगी। अभी सिविल अस्पताल में 100 बेड की ही सुविधा है, जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

नई बिल्डिंग की प्रमुख विशेषताएँ

दो बेसमेंट फ्लोर – एक पर पार्किंग और दूसरे पर एसी व गैस प्लांट
ग्राउंड फ्लोर – रजिस्ट्रेशन व रिसेप्शन सेंटर, इमरजेंसी सेवा व अन्य सुविधाएं
पहला फ्लोर – 28 बेड वाला इमरजेंसी वार्ड
दूसरा फ्लोर – इनफेक्टिव आईसीयू (इनटेंसिव केयर यूनिट)
तीसरा व चौथा फ्लोर – सुपर स्पेशलिटी ओटी और वार्ड

गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक बनेगा सीसीयू
सीसीयू को आधुनिक मानकों पर तैयार किया जा रहा है। यहां मरीजों की लगातार निगरानी, इमरजेंसी प्रोसीजर, ऑक्सीजन सपोर्ट और रिकवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोरोना समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के लिए अलग वार्ड भी बनाए जाएंगे ताकि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.