नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार व सीएम सुक्खू पर कसा तंज… बोले इनकी अपनी ही कोई गांरटी नहीं

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस सरकार की गांरटियों को लेकर एक बार फिर तंज कसा है। जयराम ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की अपनी ही कोई गांरटी नहीं और इस सरकार का पूरे प्रदेश में जनाजा निकला हुआ है। यह बात उन्होने आज मंडी के नेरचौक में पीएम मोदी के ऑनलाईन कार्यक्रम में जुड़ने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के लगातार लोन पर लोन के बाद भी प्रदेश विकास से पिछड़ रहा है। इसके बावजूद भी सरकार सदन में झूठ बोलकर सभी को गुमराह करने की कोशिशों में लगी है।
वहीं जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में बिखराव की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार और संगठन में अनदेखी होेने पर जहां वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, वहीं पार्टी के पदाधिकारी भी अपने पदों से सामुहित रूप में इस्फीतें दे रहे हैं।वहीं इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पीएम मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों को क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगातें दी हैं। गुजरात के राजकोट से वर्चुअली माध्यम से पीएम मोदी यह सौगातें दी हैं। पीएम मोदी ने वर्चुअली माध्यम से ही इन तीनों क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधाशिला भी रखी। इन जिलों में मंडी, ऊना व कांगड़ा जिला शामिल है। 6 मंजिला भवन की सुविधा व 50 बेडों की क्षमता वालें प्रत्येक ब्लॉक के निर्माण में 17.36 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगें। इसके अलावा पीएम ने शिमला, हमीरपुर व मंडी जिला के लिए 3 मोबाईल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन का भी शुभारंभ किया। हिमाचल को मिलने वाली इन सौगातों के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.