दिल्ली (एकता): अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। ज्यादातर लोग अपनी सुबह इसी के साथ ही करते हैं। लेकिन ज्यादा चाय पीनी भी सेहत के लिए अच्छी नहीं है। कुछ लोग तो पूरे दिन में 4-5 बार चाय पीते हैं। क्योंकि ज्यादा पीने से हड्डी कमजोर होती है। इतना ही नहीं शरीर में कई तरह की बीमा+रियां इकट्ठी हो जाती हैं। हम देखते हैं कि अक्सर ऑफिस, घर, दुकानों में लोग ज्यादा चाय बना लेते हैं और जब उन्हें तलब होती है तो वह बार-बार उसे गर्म करके पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये सेहत के लिए कितना खतर+नाक है। ठंडी चाय को फिर से गर्म करके पीना हानि#कारक है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाए। आज हम आपको बताएंगे कि ये पेट के लिए कितनी खतर$नाक है।

ठंडी चाय हो सकती है सेहत के लिए हानि@कारक
अगर आपने चाय बनाई है तो आप उसे करीब 15 या 20 मिनट तक ही रखकर गर्म कर सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं है। वैसे तो चाय हमेशा ताजी ही पीनी चाहिए। अगर आपकी बनाई चाय ठंडी हो गई है तो उसे आप उसी समय गर्म करके पी सकते हैं लेकिन इसकी आदत तो नहीं डालनी चाहिए। लेकिन 2 या 3 घंटे से ज्यादा देर तक चाय को रखना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसमें बैक्टीरिया फैलने लगता है। दूध वाली चाय में तो तेजी से बैक्टीरिया फैलता है। दूध वाली चाय को तो भूल से भी दोबारा गर्म करके न पिएं।

दूध-चीनी वाली चाय में ये होती हैं दिक्कतें

लोग अक्सर चाय क्यों पीते हैं?

