अंबाला (एकता): अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अंबाला Municipal Corporation इन दोनों लोगों के काम न होने और निगम सदस्य व अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि निगम के चुनाव हुए 3 साल हो चुके हैं और आज पहले फाइनेंस कमेटी की मीटिंग रखी गई। अब अंबाला शहर की तस्वीर बदलेगी। क्योंकि अब शहर के विकास को लेकर टेंडर पास किया गया। करोड़ों की लागत से अब अम्बाला शहर के हालात को सुधारा जाएगा।
मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि मीटिंग में 2 एजेंडे रखे गए थे जो सर्व सेहमती से पास किए गए हैं, जिनमें से एक सेक्टर 8,9,10 की साफ सफाई और सड़कों को लेकर और दूसरा एजेंडा जो टीपीएस लगने हैं। उसके बारे में हम चाह रहे हैं कि अंबाला का विकास है। जहां पर बाढ़ से काफी प्रभाव पड़ा है उन एरिया के लिए भी कुछ किया जाए।
इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बताया कि पिछले बीते दिनों आई बाढ़ के बाद कई जगह पर काफी नुकसान हुआ है। शहर के जग्गी कॉलोनी, मनमोहन नागर जैसे इलाकों में इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा था। इस बारे में जानकारी देते हुए फाइनेंस कमेटी मेंबर और निगम सदस्य हितेश जैन ने बताया कि जो मुद्दे आज पास हुए हैं, वह एस्टीमेट पिछले 1 साल से दे रखा था। मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और आज यह मुद्दा पास हुआ है।
