Mandi,Dharamvir(TSN)-मंडी जिले के दुदर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने अपनी जान ले ली। 38 वर्षीय मुकेश पटियाल,पुत्र कमलकांत,ने अपने ही घर में मौजूद बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्मह.त्या कर ली।
परिजनों के अनुसार,मुकेश लंबे समय से नशे की आदत से परेशान था और मानसिक रूप से भी तनाव में था।उसका इलाज भी चल रहा था,लेकिन हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा था।इस मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा उपयोग की गई गन के लाइसेंस और अन्य कानूनी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।यह घटना नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता को लेकर एक बार फिर समाज के सामने चेतावनी के रूप में सामने आई है।
