लोकसभा चुनाव की जल्द हो सकती है घोषणा…11 मार्च को पीएम आ सकते है गुरुग्राम- CM

गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से धरातल पर उतर चुकी है। इसको लेकर हर विधानसभा में भाजपा ने चुनावी कार्यलय खोल दिए हैं। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरु कमल में जहां गुरुग्राम विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया तो वही वर्चुअल माध्यम से तमाम 90 विधानसभाओं के चुनावी कार्यलय का उद्घाटन किया गया।
लोकसभा प्रत्याशियों के चयन भी लगभग हो चुके है
इस दौरान जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए नजर आए तो वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 11 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आ सकते हैं।जहा पीएम द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया की पन्ना प्रमुख से लेकर जिले के तमाम कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताएं और पूरी तरह से चुनाव में जुट जाए। यही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए लगातार बैठके चल रही हैं और जल्द ही प्रत्याशियों का चयन भी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों में तो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह 2019 में हरियाणा में तमाम 10 सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की थी उसी तरह इस बार भी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा विजय हो इसके लिए वह कमर कस ले और धरातल पर उतरकर चुनाव में जुट जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.