अरविंद केजरीवाल से मिले डॉ. सुशील गुप्ता… लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरो से जुट गई हैं. हरियाणा में भी  इंडिया गठबंधन  चुनाव को लेकर तैयार हैं और जनता के बीच अपने मुद्दे लेकर जा रहा   है.इसे लेकर भी कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के समक्ष रिपोर्ट रखी.
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में आने का दिया  आश्वासन 
डॉ. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया कि “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है।उन्होंने कहा कि “इंडिया” गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है। ये जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.