लुधियाना | पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान को धार देने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। ये सभी प्रचारक आने वाले दिनों में लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करेंगे।
इस सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और दिग्गज चेहरे शामिल हैं। इनमें भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, वरिष्ठ नेता सौदन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, रवनीत सिंह बिट्टू और दिल्ली के भाजपा नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा प्रमुख हैं।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय रूपाणी, पूर्व सांसद श्वेत मलिक, रेखा गुप्ता, अश्विनी शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, अश्वनी सेखड़ी, फतेहजंग सिंह बाजवा, आर.पी. सिंह, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढी, श्रीनिवासलू और सुशील रिंकू जैसे कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। भाजपा द्वारा घोषित इस स्टार प्रचारकों की सूची से साफ है कि पार्टी लुधियाना पश्चिमी सीट पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
