नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)– अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या से पूर्व महानाटी का आयोजन किया गया. जिसमें सिरमौर जिला की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली । लोक कलाकारों ,भडालटू, ठोडा ,डगेली नृत्य किया गया गया पेश कर खूब वाह वाही लूटी।इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस महा नाटी का आयोजन पदमश्री अवॉर्डी विद्यानंद सरैक और वर्ल्ड बुक का रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके लोक गायक जोगिंदर हब्बी की अगुवाई में किया गया।
सिरमौर जिला की समृद्ध लोक संस्कृति की दिखी झलक
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पदम श्री अवार्डी विद्यांन्द सरैक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है ऐसे में इस तरह के आयोजन बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता देखी जा रही है और जिस स्तर पर संस्कृति को बचाने की कोशिश होनी चाहिए वह मौजूदा समय में नहीं हो रही है। पदम श्री अवार्डी ने यह भी कहा कि लोक संस्कृति को बचाने में मीडिया जगत की अहम भूमिका रहती है जिसे मीडिया बखूबी से निभा रहा है।इस मौके पर वर्ल्ड बुक का रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके लोक कलाकार जोगिंदर हब्बी ने महा नाटी के आयोजन के लिए प्रशासन का आभार जताया और कहा कि प्रशासन का यह सराहनीय कदम है और इससे लोक कलाकारों को प्रोत्साहन भी मिलता है।
