Shimla,Sanju -शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान के नेतृत्व में शिमला व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला.प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कोविड काल के दौरान व्यापारियों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग की।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यह मामले कोविड के दौरान व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्र होने के चलते दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि करीब 10 से 12 व्यापारियों पर ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं,जो किसी आपराधिक श्रेणी में नहीं आते। ऐसे में अब इन मामलों को वापस लिया जाना चाहिए।इसी मांग को लेकर उन्होंने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि कोविड काल में दर्ज मामलों का कोई आपराधिक आधार नहीं था,इसलिए हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन मामलों को समाप्त किया जाए।वहीं प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए मामलों को वापस लेने का आश्वासन दिया है।
इंद्रजीत सिंह,पूर्व पार्षद का कहना है कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि कोविड काल में दर्ज इन मामूली मामलों को जल्द वापस लिया जाएगा।
