/ Oct 16, 2026

छात्रों के विरोध के आगे झुके कुलपति, फिलहाल पधर और बासा शिफ्ट नहीं होंगे कोर्स

Mandi,dharamveer(TSN)-13 मई को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की अकादमिक परिषद की बैठक में एमबीए समेत चार पाठ्यक्रमों को हाल ही में मिले बासा और पधर भवनों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था।इस फैसले के खिलाफ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। सोमवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव करते हुए उनके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी के आगे भी बैठ गए।

छात्रों के विरोध के बाद कुलपति ने फैसला लिया वापस

स्थिति को संभालने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पुलिस बल बुलाना पड़ा।दोपहर करीब 3 बजे जब कुलपति प्रो. ललित अवस्थी अपने कार्यालय से बाहर निकले तो छात्रों ने उनका घेराव किया।विरोध के चलते कुलपति को पुलिस की मौजूदगी में वापस कार्यालय लाया गया।इसके बाद कुलपति ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की।छात्रों की मांगों को सुनने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिलहाल पधर और बासा भवनों में पाठ्यक्रम शिफ्ट करने के फैसले को वापस ले लिया है। साथ ही इस विषय पर पुनर्विचार के लिए एक नई कमेटी के गठन की भी घोषणा की गई है।

बता दें कि छात्रों ने पहले भी इस फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर पाठ्यक्रमों को यथास्थान संचालित करने की मांग की थी।छात्र लगातार कुलपति से मिलने का समय मांग रहे थे,लेकिन जब उन्हें अनसुना किया गया,तो उन्होंने मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

पार्थ वर्मा, एमबीए स्टूडेंट, एसपीयू:

“हमारी लगातार मांग के बावजूद हमें सुना नहीं गया,इसलिए हमें आज प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।कुलपति ने हमारी बात सुनने के बाद कोर्स शिफ्ट करने का फैसला फिलहाल वापस ले लिया है और एक नई कमेटी का गठन करने की बात कही है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.