करनाल- किसान आंदोलन के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण, किसान संगठनों ने किया है टोल फ्री और भारत बंद का ऐलान । केंद्रीय मंत्रियों और।किसान नेताओं के बीच चंडीगढ़ में वार्ता रही बेनतीजा, रविवार को एक बार फिर होगी मीटिंग । आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री करने का किसानों ने किया है ऐलान ।
एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई तीसरे दौर की वार्ता में सहमति नही बनी । हालांकि किसानों की अधिकतर मांगों को लेकर सरकार और किसानों का रुख पॉजिटिव रहा । मंत्रियों के साथ रविवार को एक बार फिर किसानों की मीटिंग होगी । वही आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है और भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने हाइवे के टोल फ्री करने का ऐलान किया है । ऐसे में किसान संगठनों के दोनो निर्णय धरातल पर क्या असर दिखाएंगे ये बेहद अहम होगा । वही टोल को लेकर पुलिस क्या रुख रखती है ये भी महत्वपूर्ण होगा ।
