धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)- किसान आंदोलन के चलते एचआरटीसी मंडल धर्मशाला को दिल्ली वाले रूट सस्पेंड करने पड़ रहे हैं। निगम की ओर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आरएम दिल्ली भी पूरा जायजा ले रहे हैं कि कितने यात्री हैं, जो कि दिल्ली से आने वाले हैं।
डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चडडा ने बताया कि दिल्ली से आने वाली बसें एनएच-44 से होते हुए पानीपत करनाल होते हुए आ रही हैं। दिल्ली आरएम से मिली जानकारी के अनुसार यह रूट करीब 60 किलोमीटर ज्यादा पड़ रहा है और 30 से 45 मिनट ज्यादा लग रहा है, क्योंकि इस रूट पर काफी लंबा जाम भी लग रहा है। निगम के पास आल्टरनेट रोड़ है, जिसके माध्यम से यात्रियों को दिल्ली से लाया जा रहा है और दिल्ली पहुंचाया भी जा रहा है। किसान आंदोलन की वजह से एचआरटीसी मंडल धर्मशाला को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को निदेशालय के निर्देशों के अनुसार 11 रूट सस्पेंड रहे थे, जबकि 8 को चंडीगढ़, ऊना तथा धर्मपुर तक भेजा गया तथा 9 रूट को क्लब कर चलाया गया था।
