/ Sep 16, 2026

शिमला ग्रीष्मोत्सव में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश, ‘MAA’ महानाटी से जागरूक होंगी माताएं

शिमला,संजू -अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से ‘MAA (Mothers Against Abuse and Addiction)’ विषय पर एक विशेष थीम आधारित महानाटी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 09 जून को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक पुलिस सहायता कक्ष के समीप आयोजित होगा।
इस अनूठे आयोजन में शिमला जिले के विभिन्न आईसीडीएस खण्डों से लगभग 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भाग लेंगी। महानाटी के माध्यम से नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती तथा बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया जाएगा।उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि अभियान का मुख्य संदेश “मां की ममता, समाज की शक्ति” है। इस पहल का उद्देश्य माताओं को नशामुक्त समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाना है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी यह संकल्प भी व्यक्त करेंगे कि वे नशे और हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाते हुए महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, प्रत्येक मां अपने परिवार और समुदाय को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश देगी।महानाटी के माध्यम से “सशक्त मां, सुरक्षित बचपन, नशामुक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य” की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन शिमला और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की सेवाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.