कुरुक्षेत्र 10 अगस्त: प्रदेश के स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा देर रात करीब 9:15 बजे नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे 11 बजे तक औचक निरीक्षण किया जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। राज्य मंत्री ने सभी अधिकारियों में मुख्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और पूरा रिकॉर्ड भी जांचा। उन्होंने शहर के विकास कार्यों को लेकर लगाए गए टेंडर की जानकारी ली तो वही साफ सफाई व सड़कों पर घूम रही गोवंश को लेकर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया।
राज्य मंत्री उसे समय हैरान रह गए जब मांगे जाने के बावजूद भी शिकायत रजिस्टर पेश नहीं कर पाए। आनन-फानन में डाक रजिस्ट्र ही उनके सामने रख दिया और उसी में ही मंत्री को एक शिकायत भी लिखी मिली। मंत्री ने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनसे यह भी जाना की शिकायत पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई भी की गई या नहीं। साफ सफाई से संबंधित की शिकायत पर मंत्री संतुष्ट दिखे लेकिन आम लोगों के लिए शिकायत रजिस्टर में होने पर उन्होंने अपने तेवर तीखे दिखाएं और तत्काल ही अकाउंटेंट को किसी दूसरी जगह लगाए जाने में स्पष्टीकरण दिए जाने का आदेश दिया। मंत्री ने लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जाहिर की तो वही नाव के कार्यकारी अधिकारी कोई कड़ी चेतावनी जी की लोगों से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि और रिकॉर्ड से लेकर हर अन्य कार्य दुरुस्त होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारी व अधिकारी को बखसा नहीं जाएगा।उधर इस दौरान राज्य मंत्री ने बताया कि वह किसी कार्य से मोहन नगर से जा रहे थे तभी लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले घोषणा होने के बावजूद भी आज तक रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनने को लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में उन्हें कुछ लापरवाही की आशंका हुई तो वह सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और इस संबंध में भी जानकारी ली। राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही यह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा तो वहीं अगले एक सप्ताह में शहर से सभी गोवंश हटाकर गौशाला में पहुंचा दिए जाएंगे यही नहीं सफाई व्यवस्था भी अगले एक सप्ताह तक दुरुस्त दिखाई देने लगेगी।
