10 अगस्त, पलवल: पलवल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। एसडीएम नरेंद्र कुमार ने पलवल शहर में लगाई गई पतंग और मांझा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गुप्ता गंज, पैंठ मोहल्ला, कैंप मार्केट आदि विभिन्न स्थानों पर मौके पर जाकर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने करीब डेढ दर्जन से अधिक दुकानों पर चाइनीज मांझा की जांच करते हुए लगभग 46 चाइनीज मांझे के बंडल को जब्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मांझे एनजीटी के आदेशों के तहत पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि कोई दुकानदार चाइनीज मांझे को बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के चाइनीज मांझे के कारण लोगों के साथ हुई दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हुई हैं। इसके अलावा इन मांझों के कारण पक्षी भी इनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं, इसलिए चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया हुआ है।
