राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के गांव मुंडकटीसे होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे पर बनने वाले फ्लाईओवर का किया शिलान्यास

पलवल- केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल के गांव मित्रोल-औरंगाबाद व गांव मुंडकटी से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे पर बनने वाले फ्लाईओवर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. हरेंद्र पाल राणा भी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 234 करोड़ रुपए के टेंडर पास किया गया है। जिसमें से मित्रोल-औरंगाबाद ओवरब्रिज के निर्माण पर 55 से 60 करोड़ तथा मुंडकटी पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 30 से 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि 150 करोड़ रुपए की लागत से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर को चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इन गांवों में अंडरपास न होने के चलते हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब इन अंडरपास के निर्माण के बाद इन गांवों के ही नहीं अपितु आस-पास के काफी गांवों के लोगों को सुविधा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगामी पांच महीने में शुरू कर दिए जाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जो काम पिछले 50 वर्षों से नहीं हुए थे वह विकास कार्य पिछले कुछ सालों में पूरे कर दिए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में लड़कियों के लिए कॉलेज बनाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य,सडक़,फ्लाईओवर सहित सभी दिशाओं में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। सभी विकास कार्य तीव्रता से पूर्ण करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव बंचारी में दस करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा तथा मुंडकटी पर दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से जाट भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.