बहादुरगढ़ (एकता): देश हो या विदेश हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। ऐसा ही कुछ बहादुरगढ़ जिले की बेटी यशिका लोहचब ने कर दिखाया है। सूत्रों के मुताबिक यह कामयाबी टीचर की बेटी ने हासिल की है। बता दें कि उसका एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। एनडीए की परीक्षा में यशिका टॉप-5 में शामिल हुई है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार वालों ने भी खुशी मनाई।
यशिका के पिता देवेंद्र लोहचब फिलहाल परिवार के साथ देव नगर बहादुरगढ़ में रहते हैं। वे गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं। उसने लिखित परीक्षा में लड़कियों की श्रेणी में हाइएस्ट अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि उसका ऑल इंडिया 31वां रैंक आया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और उन तमाम लोगों को दिया है, जो बेटियों को सम्मान देते हैं।
