स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लगाया ऐसा शॉट कि… कप्तान सूर्यकुमार यादव भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

रायपुर (एकता): टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आजकल काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि भारत ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर अहम पारी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को टीम इंडिया की जीत में रिंकू सिंह ने ऐसा शॉट्स लगाया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी सीट से ऐसा रिएक्शन दिया जो देखने लायक था। दरअसल वह अपनी सीट से उछलते नजर आए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। उन्होंने बल्लेबाज रिंकू सिंह का ताली बजाकर स्वागत किया।

 

 

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस रिएक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया सात विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी। खास बात यह है कि रिंकू ने मैच के दौरान कई शॉट्स खेले। उनका एक शॉट तो खूब चर्चा में रहा। उन्होंने 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट को स्विच हिट पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया था। जैसे ही उन्होंने छक्का लगाया तो फैंस उनका नाम लेकर जोर-जोर से पुकारने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

 

जानिए कैसा रहा मैच का सफर ? 

अगर हम मैच की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हराया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई। बता दें कि यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन ही बनाए। उन्होंने 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी।

जानकारी के मुताबिक सीरीज का 5वां और आखिरी मैच 3 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.