विधायक अनिल शर्मा बोले.. संस्थान खोलने से नहीं जीते जाते चुनाव, कुछ नेता इसका उदाहरण

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– पूर्व मंत्री एवं मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का कहना है कि बिना सुविधाओं के संस्थान खोलने का कोई औचित्य नहीं होता। यह बात उन्होंने आज पंडोह में पांडवा पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए कही। अनिल शर्मा ने कहा कि पंडोह चार विधानसभा क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है। बहुत से लोग यहां पर कॉलेज, आईटीआई, बीडीओ ऑफिस सहित अन्य संस्थान खोलने की मांग करते हैं। कोटली में कॉलेज खोला गया है लेकिन वहां पर बच्चों की संख्या 100 से भी कम है। बेहतरीन सुविधाओं के लिए वहां के लोग अपने बच्चों को मंडी भेजते हैं क्योंकि वहां से मंडी की दूरी काफी कम है। ऐसा ही पंडोह क्षेत्र में भी है। यहां से भी फोरलेन के माध्यम से मंडी की दूरी काफी कम रह गई है।
15-20 किमी का सफर तय करके छोटे बच्चे आ जाते हैं स्कूल तो बड़े बच्चे क्यों नहीं
अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व में कुछ नेताओं ने अपने क्षेत्रों में बहुत से संस्थान खोले लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए। मौजूदा सरकार ने भी 800 के करीब स्कूलों को बंद किया है जिनमें बच्चों की संख्या न के बराबर थी। इसलिए संस्थान को खोलने के बाद भी अगर लोग बेहतरीन सुविधाओं के लिए मंडी जाएं तो ऐसे संस्थानों को खोलने का कोई औचित्य नहीं है। आज पंडोह क्षेत्र में ही कई प्राइवेट स्कूल हैं जहां पर बच्चे 15 से 20 किमी का सफर बस के माध्यम से तय करके आते हैं। ऐसे में बड़े बच्चों को मंडी जाने में कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।
अनिल शर्मा ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जो अभिभावक सरकार की तरफ देख रहे हैं वे वहां देखना बंद करें क्योंकि सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती। यदि नशे की रोकथाम करनी है तो फिर इसके लिए अभिभावकों को अपने स्तर पर जागरूक होना होगा। उन्हें यह देखना होगा कि उनका बच्चा किस तरह की गतिविधियों में शामिल है। यदि वे अपने बच्चों पर सही ढंग से नजर रखेंगे तो फिर स्वतः ही नशे की रोकथाम हो जाएगी।

इस मौके पर अनिल शर्मा ने अपने स्व. पिता पंडित सुखराम द्वारा किए गए कार्यों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी जिस संचार क्रांति का आनंद उठा रहे हैं वह स्व. पंडित सुखराम की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने हर क्षेत्र में ऐसे काम किए जिन्हें पूरा देश आज भी याद करता है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्व. पिता द्वारा दिखाई राह पर चल रहे हैं और आगे भी इसी पर ही चलेंगे।इस मौके पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अपनी तरफ से 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा भी की। समारोह के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और शत प्रतिशत परिणाम आने पर स्कूल के सभी अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन बीआर सकलानी, व्यापार मंडल के प्रधान आनंद, बीडीसी सदस्य खेम सिंह, धर्मपाल और भाजपा नेता व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसका सभी ने आनंद उठाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.