जींद, 30 अगस्त : जींद में 1 सितंबर को होने जा रही जन आशीर्वाद रैली में बड़ा राजनीतिक धमाका होगा. यह कहना है जींद के विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा का।इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर,धर्मेंद्र प्रधान ,विप्लव देव और शीर्ष मंडल के बड़े नेता शामिल होंगे।
विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली में कई पूर्व एमएलए और सिटिंग एमएलए भारतीय जनता पार्टी के मंच पर दिखाई देंगे। जो काम पूर्व की सरकारे नहीं करवा पाई। वह काम भारतीय जनता पार्टी करवा रही है।उन्होंने ने कहा कि जींद विधानसभा चुनाव की टिकट उनकी पक्की है । अबकी बार फिर से तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा।
