मोबाइल फॉरेंसिक वैन सेवा शुरू, लंदन दौरे और सीमेंट दामों पर बोले सुक्खू

Shimla,30 September-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुल छह अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। प्रत्येक वाहन की क़ीमत 65 लाख रुपये है। ये वाहन डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक सर्विस के अंतर्गत कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक से लैस ये वाहन तेज़ी और पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे।

लंदन दौरे और विपक्ष के आरोपों पर भी दी सफाई

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने हालिया लंदन दौरे को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी दौरा था और वे अपनी बेटी के एडमिशन के लिए लंदन गए थे। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस दौरे पर एक भी सरकारी रुपया खर्च नहीं किया गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के विदेश दौरे को लेकर उठे विवाद पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिना अनुमति कोई भी विदेशी दौरा संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीमेंट पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया है। साथ ही उन्होंने जीएसटी को हिमाचल जैसे छोटे राज्यों के लिए घाटे का सौदा बताया। सीएम ने केंद्र सरकार और भाजपा से सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज हिमाचल को कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे प्रदेश को इस समय वित्तीय मदद की सख्त ज़रूरत है।

राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने माना कि पर्यटन विकास निगम और परिवहन निगम के कर्मचारियों को आने वाले चार से पांच महीनों तक वेतन में देरी हो सकती है। हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों का वेतन और पेंशन समय पर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर आर्थिक संकट का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि स्थिति को जल्द सुधारा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.