हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विशेष रूप से 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग पांच दिन की देरी से प्रदेश में पहुंचा, लेकिन अब इसके तेजी से सक्रिय होने के कारण आगामी पांच से सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए शिमला,मंडी,कांगड़ा,सिरमौर और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई,जबकि कांगड़ा जिले के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर करीब 10 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 2 और 3 जुलाई को प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।उन्होंने कहा कि जून महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम वर्षा हुई है,जबकि जुलाई में भी कुल बारिश सामान्य से थोड़ी कम रहने का अनुमान है। हालांकि,पूरे महीने के दौरान बीच-बीच में भारी और अत्यधिक भारी बारिश के स्पेल आते रहेंगे।

विभाग का कहना है कि इस मानसून सीजन में कुल वर्षा सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत तक कम रह सकती है,लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि भारी बारिश नहीं होगी। कई क्षेत्रों में अल्प अवधि के दौरान तेज बारिश देखने को मिल सकती है,जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है।मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.