मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की माने तो पुलिस एक बार पहले ही अजय कुमार को तलाश चुकी है और अब फिर से परिजनों की शिकायत पर फिर से अजय की तफ्तीश जारी है।जिसके लिए दो दिन पहले सुंदरनगर स्थित बीएसएल थाना में उसकी गुमशुदगी की भी शिकायत दर्ज की गई है।

बता दें कि अजय कुमार सुंदरनगर के अप्पर बेहली का निवासी है और 2021 में जिला के हटली थाना में अपने सेवाकाल के दौरान से गायब है।पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश दर्जनों ग्रामीण आज परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और शहर में आक्रोश रैली निकालकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि करीब पांच साल से पुलिस के पास गुहार लगाते लगाते उनके कई जूते घिस गए,लेकिन अजय कुमार को पुलिस तलाश न सकी। अजय के 61 वर्षीय पिता चूड़ा राम ने मीडिया के माध्यम से उसके इकलौते बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। इस मौके पर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस अपने ही जवान को तलाशने में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे दिखा रही है। जबकि अन्य विभागों में कर्मचारी के लापता होने पर यह चूक कभी भी देखने को नहीं मिलती है।ग्रामीणों ने विगत समय में इस मामले की जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

वहीं इस मौके पर ग्रामीण व परिजन एसीटूडीसी केएस पटियाल से मिले और लापता अजय कुमार को जल्द खोजने की मांग की। इसके उपरांत ग्रामीणों ने डीसी व एसपी मंडी से भी मुलाकात की और अजय कुमार को एक सप्ताह के भीतर तलाशने की गुहार लगाई।देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा जिला अध्यक्ष परमदेव शर्मा ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर अजय का कोई सुराग नहीं मिल पाता है,वे पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।इस पूरे मामले पर एसपी मंडी विनोद कुमार कहना है कि पुलिस पहले भी अजय कुमार को तलाश चुकी है।अब फिर से पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए अजय कुमार की तलाशी के लिए एसआईटी का गठन किया है। पूरी जांच के बाद कुछ दिनों में सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.