21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं मंडी,शिमला और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा,जबकि 22 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।23 और 24 अगस्त को मानसून गतिविधियां काफी सीमित रह सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल्लू,कांगड़ा,बिलासपुर,चंबा और सिरमौर में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।कुल्लू के कोठी में सबसे अधिक 71 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।इसके अलावा कसौली,जोत और धर्मशाला में करीब 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई।उन्होंने बताया कि मंगलवार को मध्यवर्ती क्षेत्रों के साथ ऊना,बिलासपुर और हमीरपुर में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।संदीप शर्मा के मुताबिक 18 अगस्त को चंबा,कांगड़ा और कुल्लू में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 अगस्त को मानसून की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है,हालांकि कांगड़ा,मंडी,शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।20 और 21 अगस्त को चंबा,कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट रहेगा।इसके बाद 22 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होगी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में पिछले 24 घंटों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।21 अगस्त तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक हिमाचल में कुल बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही है।लाहौल-स्पीति में सामान्य से 53 प्रतिशत और हमीरपुर में 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।इसके विपरीत कुल्लू और शिमला में सामान्य से 19 से 23 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।मौसम विभाग ने शिमला,सिरमौर और सोलन में निचले बादलों के कारण अगले चार दिनों के दौरान दृश्यता प्रभावित होने की चेतावनी दी है।विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।अचानक जलस्तर बढ़ने और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।मौसम की ताजा जानकारी के लिए विभागीय बुलेटिन और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नजर बनाए रखें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.