हिसार:- हिसार के जाट कालेज में बारह मार्च को कृषि पर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कृषि के विकास शील नीतियों व किसानो को ज्यादा मुनाफा कैसे कमाया जाए इन विषयो पर कृषि साइटिस्ट अपने विचार प्रस्तुत करेगे। उदयवीर पूनिया ने कहा कि इस सेमीनार में हिसार के सेवानिवृत आईएएस सांसद चौ बृजेद्र सिंह मुखय अतिथि होगे। उन्होने बताया कि इस मौके पर डा. डीपी सिंह, डा. आरएस दलाल, डा. आरएस मलिक, प्रो आर के पूनिया, डा. बृजेद्र शर्मा मौजूद रहेगे। पूनिया ने कहा कि कृषि साइटिस्टो द्वारा नई तकनीकों के बारे में विस्तार से सेमीनार में चर्चा की जाएगी। उन्होने बताया कि सेमीनार में जागरुक किसानो को बुलाया गया है। पूनिया ने कहा कि सममेलन की लगारिया पूरी कर ली गई है।
