चुनाव की तारीख पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का CM पर करारा वार

17 अगस्त,हरियाणा  : हरियाणा कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जगाधरी विधानसभा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा कर माहौल को काफी हद तक कांग्रेस के अनुकूल कर दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को कटघरे में खड़ा किया और फीलिंग वाले बयान पर जमकर चुटकी ली.दीपेंद्र हुड्डा ने जगाधरी विधानसभा हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा से कांग्रेस के माहौल में जान डाल दी। दीपेंद्र हुड्डा की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए वर्कर काफी उत्साहित नजर आए। दीपेंद्र की पदयात्रा  जगाधरी के बुढ़िया चौक से शुरू होकर झंडेवाला चौक से कुछ दूरी पर खत्म हुई। करीब 1 किलोमीटर की इस यात्रा में दीपेंद्र को एक घंटा लगा और बाजार में उन्होंने सभी का लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आड़े हाथ लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें नायब सैनी ने कहा था कि चुनाव समय पर होंगे। जिसके जवाब में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नायब सैनी सोच रहे हैं कि कुछ समय मिल जाए आगे मिले या ना मिले। उन्होंने यह भी कहा कि नायब सैनी सीएम पद की फीलिंग ले रहे हैं लेकिन चुनाव की तारीखों ने उनकी इस फिलिंग में खलल डाल दिया। दीपेंद्र हुड्डा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि शायद बीजेपी को उनसे कुछ नाराजगी है या फिर बीजेपी नायब सैनी को मुख्यमंत्री कभी मानकर ही नहीं चली। रोहतक सांसद ने कहा जब हमने बीजेपी से हिसाब मांगा तो उन्होंने उल्टे फतेहाबाद में 10 कामों में से आठ काम भूपेंद्र हुड्डा राज के गिनवा दिए और फिर गुस्से में आकर एक अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया। आपको बता दीपेंद्र हुड्डा पूरे प्रदेश में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा निकाल रहे हैं। जगाधरी विधानसभा में हुई यह पदयात्रा उनकी 34 विधानसभा को पार कर गई है। अब देखना होगा उनकी इस पदयात्रा का असर  आने वाले चुनाव में कितना होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.