सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाई पॉंटा साहिब-काला अंब रेल लाइन की माँग

Delhi,30 July-भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पॉंटा साहिब-काला अंब क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र,जो कि फार्मास्यूटिकल उत्पादन में एशिया में अग्रणी बन चुका है, अभी तक रेलवे संपर्क से वंचित है।

सांसद कश्यप ने बताया कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 2003 में घोषित औद्योगिक पैकेज के चलते इस क्षेत्र में कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई थीं। लेकिन अभी भी रेलवे सुविधा का अभाव यहां की औद्योगिक प्रगति में बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में रेलवे लाइन अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि 2022 में इस परियोजना का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। अब आवश्यकता है कि इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति और कार्यान्वयन मिले।

कश्यप ने यह भी जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में ₹13,168 करोड़ लागत की कुल 255 किलोमीटर लंबाई की चार नई रेल लाइनों पर कार्य योजना/निर्माण चरण में है, जिनमें से 61 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है।उन्होंने बताया कि जगाधरी-पौंटा साहिब (62 कि.मी.) रेल लाइन का सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि काला अंब व पौंटा साहिब होते हुए घनौली से देहरादून (216 कि.मी.) तक एक अन्य रूट पर भी सर्वे किया गया है। इसके अतिरिक्त, भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी तथा चंडीगढ़-बद्दी रेल परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी से प्रगति हो रही है।

सांसद कश्यप ने केंद्रीय रेल मंत्री से अपील की कि पॉंटा साहिब-काला अंब क्षेत्र की औद्योगिक और आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस रेल परियोजना को प्राथमिकता दी जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.