/ Oct 16, 2026

बस हादसे में घायल हुआ मृदुल, फिर भी नहीं टूटा हौसला…घायलों को बचाकर परीक्षा देने पहुंचा

Mandi-सरकाघाट उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के 21 वर्षीय युवक मृदुल शर्मा ने आज सुबह कलखर के पास हुए बस हादसे में अपने अदम्य साहस,मानवता और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिचय देकर सभी का दिल जीत लिया। हादसे में खुद घायल होने के बावजूद मृदुल ने पहले अन्य घायलों को बस से बाहर निकाला, फिर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी और अंत में टैक्सी करके सुंदरनगर जाकर बीसीए अंतिम वर्ष का न्यूमेरिकल मैथ का पेपर भी दिया।

हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ,जब कुठेड़ा से मंडी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर कलखर के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि बस में सवार 19 अन्य लोग घायल हुए। मृदुल उन घायलों में शामिल था। उसकी दाहिनी टांग में चोट आई है।हादसे के वक्त मृदुल ने न केवल अपना संयम बनाए रखा, बल्कि तुरंत टूटी खिड़की से निकलने का रास्ता बनाया और धीरे-धीरे अन्य सवारियों को बाहर निकाला। फिर एक अन्य घायल का मोबाइल लेकर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।इसके बाद अपने परिवार और गांववालों को भी सूचना दी, जिन्होंने मिलकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।हादसे के बाद मृदुल पहले अपने घर गया, फटी हुई ड्रेस बदली और टैक्सी लेकर सुंदरनगर रवाना हो गया। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कॉलेज में परीक्षा दी और फिर सीधे अस्पताल जाकर अपनी टांग का उपचार करवाया।

इस अद्वितीय साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने भी मृदुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कठिन समय में भी मृदुल ने जो निर्णय लिए, वह प्रेरणादायक हैं।मृदुल शर्मा पन्यारटू गांव का रहने वाला है। उसके पिता खेम चंद आईटीआई में प्रशिक्षक हैं और माता नरिता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।

संजीव गौतम,डीएसपी सरकाघाट

“हादसे के वक्त मृदुल खुद घायल था, लेकिन उसने साहस और सूझबूझ से बाकी सवारियों की मदद की और फिर पेपर भी दिया, ये काबिले तारीफ है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.