/ Jul 02, 2026

धर्मशाला-मैक्लोडगंज में जुटी पर्यटकों की भीड़ सैलाब, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

Dharamshala,Rahul-गर्मियों की छुट्टियों के चलते हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अचानक बढ़ी आमद ने स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें, रेंगती ट्रैफिक और सीमित पार्किंग सुविधा से स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही परेशान हैं।

पर्यटन सीजन के पीक पर पहुंचते ही इन इलाकों की सड़कें जाम का केंद्र बन गई हैं।बाजारों और तंग गलियों में भी वाहन फंसे नजर आ रहे हैं। मैदानों की भीषण गर्मी से राहत की तलाश में पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या के सामने धर्मशाला की बुनियादी व्यवस्थाएं बेबस नजर आ रही हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर और जवान भेजे जाएंगे।

हर साल पर्यटकों की पसंद रहने वाला मैक्लोडगंज इस बार अव्यवस्थित ट्रैफिक,पार्किंग की कमी और सीमित बुनियादी ढांचे के चलते मुश्किलों का सामना कर रहा है। यदि समय रहते प्रभावी प्रबंधन नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन विस्तार अभियान का किया आगाज़, रामपुर के पूर्व भाजपा नेता बृजलाल 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है।अभियान के पहले ही दिन कांग्रेस ने इसे बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए दावा किया कि रामपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे बृजलाल अपने करीब 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।राजधानी...

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी, 32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

हमीरपुर,अरविंद-:सीखने की कोई उम्र नहीं होती,यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है।अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे हैं।उनका यह जज्बा युवाओं के...

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: दो HPAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए गए...

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क...

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.