इंदौर के कारोबारी की शिलांग में हत्या: पत्नी और कथित प्रेमी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, गहराई से चल रही पूछताछ

इंदौर |  मशहूर व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में राजा की पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हत्या की साजिश पहले से थी तैयार

जांच में सामने आया है कि राजा और सोनम के शिलांग पहुंचने से पहले ही हत्या की साजिश रची जा चुकी थी। SIT को सोनम और राज के बीच की बातचीत हाथ लगी है, जिससे इस गहरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, शादी के दो दिन बाद ही सोनम ने राज को हत्या के लिए उकसाया था।

चैट में मिला सनसनीखेज संदेश

13 मई की एक चैट में सोनम ने राज से कहा था, “मैं थक चुकी हूं, इसे मार डाल, वरना मैं मर जाऊंगी।” इस मैसेज के बाद राज ने हत्या की योजना में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी।

राजा के भाई ने भी जताई थी आशंका

राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने पहले ही सोनम के व्यवहार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और उसका रवैया शुरू से ही संदिग्ध था।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज में बढ़ती संस्कारहीनता इस तरह की घटनाओं की जड़ में है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शहर की छवि पर असर डालती हैं, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है।

जांच में सामने आ रहे नए कनेक्शन

पुलिस का कहना है कि सोनम का संबंध केवल राज से नहीं था, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क उससे जुड़ा हुआ है। इस हत्या में कई अन्य लोग भी भूमिका निभा सकते हैं। शिलांग पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और जल्द पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.