चम्बा, मंजूर पठान ( TSN)-शारदीय नवरात्रे की शुरुआत होते ही शक्तिपीठों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है.आज पहला नवरात्रा है और चंबा जिला के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है. जिसके चलते काफी चहल पहल देखने को मिल रही है. भलेई शक्तिपीठ चंबा जिला के शक्तिपीठों में से एक है और यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते है.
नवरात्रों को लेकर शक्तिपीठ भलेई प्रबंधन समिति पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहा है.भलेई मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया की पुलिस के पुख्ता प्रबंध है और नौ दिन लगातार लंगर चलता रहेगा. हर दिन दस हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है काफी संख्या में लोग आ रहे है ।वहीं दूसरी और मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया की नवरात्रे शुरू हो गए है. मंदिर प्रबंधन पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहा है. मंदिर में प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था की गई है और दस हजार के आसपास हर रोज लोगों के लिए खाना बन रहा है.कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल तैनात है ।
