फरीदाबाद – एक तरफ सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से दिल्ली की सीमाओं को सील किया जा रहा है। किसान दिल्ली में एंट्री ना कर सके, इसके लिए दिल्ली फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस के द्वारा की गई बैरिकेडिंग के चलते सुबह के वक्त दिल्ली में एंट्री करने वाले आमजन भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा लगाए गए सीमेंट के ब्लॉक और बैरिकेड के चलते ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से लोग अपने दफ्तर में भी देरी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में यदि किसान दिल्ली की तरफ़ इस रास्ते से कूच करते हैं तो उन्हें रोकने के भी पूरे प्रबंध किए गए हैं।
