Shimla,Sanju(TSN)–मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में डिजिटल गवर्नेंस,स्वास्थ्य संरचना में सुधार और जनता की सुविधाओं को केंद्र में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।प्रशासनिक सुधारों के तहत वन्यजीव विंग को धर्मशाला स्थानांतरित किया जाएगा और नई सरकारी नियुक्तियां अब अनुबंध की जगह दो वर्षीय प्रशिक्षण व्यवस्था के अंतर्गत होंगी।
डिजिटल राजस्व अदालतें:पारदर्शिता और समय की बचत राज्य के सभी राजस्व न्यायालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा,जिससे आम नागरिक ऑनलाइन ही अपने मामलों की जानकारी ले सकेंगे।संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि यह कदम जनता को न्यायिक प्रक्रिया में आसानी और पारदर्शिता प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार:नई नियुक्तियां और कैथ लैब्स कैबिनेट ने 81 नए कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति को स्वीकृति दी।साथ ही,नेरचौक और हमीरपुर में आधुनिक कैथ लैब स्थापित की जाएंगी।सभी मेडिकल कॉलेजों में आपातकालीन सेवाएं सशक्त की जाएंगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को भी त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
परिवहन सेवा को नई दिशा:टेंपो ट्रैवलर से घाटे में राहत राज्य सरकार घाटे में चल रही HRTC बस सेवाओं के विकल्प के रूप में 18-सीटर टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करेगी,जिससे दुर्गम और कम सवारियों वाले रूट्स पर भी सुचारु यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
राजनीतिक एकजुटता और अफवाहों का खंडन मंत्रियों में मतभेद की विपक्षी अटकलों पर जवाब देते हुए मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री शामिल थे और सरकार पूरी तरह एकजुट है।
अन्य अहम निर्णय:
पुलिस विभाग को दो नए वाटर कैनन वाहन
फॉरेंसिक विभाग में 18 पदों की स्वीकृति
बिलासपुर AIIMS विस्तार के लिए भूमि आवंटन
सुन्नी को नगर पंचायत का दर्जा यथावत
चयन आयोग को परीक्षा शुल्क निर्धारण का अधिकार
सात वर्ष सेवा दे चुके पार्ट टाइम कर्मचारियों को 2025 से दैनिक वेतनभोगी का दर्जा
स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में पारदर्शिता की पहल हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना में पिछली सरकार के दौरान सामने आए अनियमितताओं पर चर्चा हुई। सरकार ने इन योजनाओं को पारदर्शी बनाने और वास्तविक लाभार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए नए दिशा-निर्देशों पर काम शुरू किया है।
