/ Sep 03, 2026

स्मार्ट मीटर का खर्चा उपभोक्ताओं पर थोपना गलत, सरकार से नाराज बिजली बोर्ड की पेंशनर

नाहन : सतीश शर्मा ( TSN)- प्रदेश में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारी लगातार सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से नाराज चल रहे हैं। बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों ने सरकार और बिजली बोर्ड पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में  बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई।
संगठन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि सरकार और बोर्ड द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार ने बोर्ड बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारियों को 1-1-16 से लंबित एरिया का भुगतान करने के आदेश दिए थे मगर बोर्ड ने अभी तक सेवानिवृत कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया है। जबकि अन्य विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को यह लाभ मिल चुका है।
स्मार्ट मीटर का प्रति उपभोक्ता से 10 हजार मीटर के एवरेज में वसूला जाएगा
कमलेश पुंडीर ने  आरोप लगाया  कि प्रदेश सरकार ने OPS लागू कर दी है मगर वर्ष 2003 के बाद बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को OPS से भी बाहर रखा गया है जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सेवानिवृत कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड ने प्रदेश के करीब 26 लाख उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए 26 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं जिसका पैसा उपभोक्ता से वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रति उपभोक्ता से 10 हजार मीटर के एवरेज में वसूला जाएगा जो बेहद निंदनीय फैसला है। उन्होंने कहा कि आज ₹500 के मीटर में जब बिजली बोर्ड का काम चल रहा था तो स्मार्ट मीटर खरीदने की क्या आवश्यकता थी जबकि बोर्ड की वित्तीय स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.