अंबाला (एकता): हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच नए साल की शुरुआत हुई। लोगों को साल के पहले ही दिन हाड़ को कंपा देने वाली ठंड से गुजरना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा। पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 9.6 और फतेहाबाद में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और रोहतक अत्यधिक ठंडे दर्ज किए गए हैं। दिन-रात के तापमान में 1.8 से चार डिग्री तक अंतर रह गया है। फिलहाल अभी ठंड से कोई राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। राज्य में तीन जनवरी तक सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। सोमवार को पूरा दिन धुंध छाई रही। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। फिलहाल 7 जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

दिसंबर में 54 फीसदी हुई बारिश कम
गौरतलब है कि मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर में सिर्फ 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। करीब 54 फीसदी बारिश कम हुई। राज्य का सिर्फ कुरुक्षेत्र ही एक ऐसा जिला है, जहां 11.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से करीब 47 फीसदी ज्यादा रही।
