अंबाला (एकता): हरियाणा में ट्रक चालकों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। बता दें कि 29 दिसंबर से चालकों के हड़ताल पर चले जाने के चलते प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक कम होने लगा है। सूत्रों के मुताबिक निजी ट्रक चालक कंपनियों से तेल नहीं ला रहे हैं।
बताया जा रहा है कि देश में लागू हुए नए हि+ट एंड र#न कानून के खिलाफ हरियाणा में भी ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक लामबंद होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर हड़ताल लंबी चली तो प्रदेश के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लोगों को डीजल और पेट्रोल दोनों की किल्लत आ सकती है। निजी ट्रक चालक पानीपत स्थित रिफाइनरी और बहादुरगढ़ स्थित प्लांट से तेल नहीं भरवा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर अपनी हड़ताल को सफल बनाने के लिए निजी बस संचालकों, ऑटो रिक्शा समेत अन्य संगठनों को भी साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
मंडियों में भी दिखेगा असर
मंडियों में भी इसका असर दिखने लगा है। बता दें कि अगर चालकों की हड़ताल लंबी चली तो आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि ज्यादातक सब्जी बाहरी राज्यों से आती हैं। अन्य प्रदेशों से वाहनों की संख्या कम होने लगी है।
