हिमाचल मजदूर कल्याण बोर्ड घोटाला: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर 38 पर FIR, पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप

Shimla, 22 July-हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में मजदूरों को मिलने वाले लाभ फर्जी तरीके से उठाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज शिमला स्थित राज्य सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि ई-केवाईसी जांच के दौरान 38 ऐसे फर्जी रजिस्ट्रेशन सामने आए हैं, जिनमें से कई लाभार्थी आर्थिक रूप से संपन्न हैं — इनमें बिजनेसमैन, अध्यापक और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

इन 38 लोगों में से 9 ने आवास और मातृत्व योजना के तहत 9 लाख रुपये से अधिक की राशि हड़प ली है। शेष लोगों ने भी विभिन्न सरकारी लाभों के लिए आवेदन कर रखा था। इन सभी के खिलाफ बढ़सर, हमीरपुर और भोरंज थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पूर्व भाजपा सरकार पर भी गंभीर सवाल..ई-केवाईसी से खुली पोल

कंवर ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान चुनावी लाभ के लिए मात्र 4 महीनों में 70 हजार से अधिक लोगों को मजदूर बताकर बोर्ड में रजिस्टर किया गया। उन्होंने संदेह जताया कि इनमें बड़ी संख्या में फर्जी लाभार्थी शामिल हो सकते हैं।बोर्ड अब सभी पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवा रहा है ताकि फर्जीवाड़े की पूरी परतें खोली जा सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इबोला के खतरे को लेकर हरियाणा अलर्ट, करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का विशेष

करनाल-:अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद राज्यभर के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी क्रम में करनाल के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा...

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन- सीएम मीडिया एडवाइजर

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर चुनावी नतीजों को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिए अपनी जीत का प्रचार कर रही है, जबकि...

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया...

HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार की लड़ाई का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये

​शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सहमति न बनने के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को वेतन नहीं आया, तो 2 तारीख से पूरे प्रदेश...

गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.