Noida से दिल्ली-NCR जाना अब और होगा आसान, यहां से एक और नए रूट पर चलेगी मेट्रो

नोएडा (एकता): नोएडा से दिल्ली-NCR जाने वाले लोगों का सफर अब आसान होने वाला है। बता दें कि बॉटेनिकल गार्डन से एक और नए रूट पर मेट्रो चलेगी। सूत्रों के मुताबिक इस सुविधा के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार कर नोएडा सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक का 11.56 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जागा। जिसे तैयार होने में करीब 5 साल लगेंगे। इस कॉरिडोर की लागत करीब 2254.35 करोड़ होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने इसकी डीपीआर तैयार कर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंप दी है। इस कॉरिडोर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क यानी एक्वा लाइन, ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन आपस में जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। क्योंकि उन्हें नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-एनसीआर की किसी भी जगह पर जाने की सहूलियत होगी।

मेट्रो कॉरिडोर पर 8 स्टेशन होंगे

बता दें कि इस मेट्रो कॉरिडोर पर नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा जो कि पहले ही बनकर तैयार हो गया है।

बोटेनिकल गार्डन बड़े इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर करेगा काम 

जानकारी के मुताबिक बोटेनिकल गार्डन इन लाइनों के लिए और बड़े इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा। इसके बाद यहां से मजेंटा लाइन जुड़ गई। अब यहां से एक्वा लाइन विस्तार के कॉरिडोर को भी जोड़ने की योजना तैयार हो गई है। अब यहां से यात्री अलग-अलग कॉरिडोर में जाने के लिए मेट्रो ले सकेंगे। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भेजी जाएगी डीपीआर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से एनएमआरसी की ओर से मंजूरी के लिए डीपीआर भेजी जाएगी। बोर्ड से मंजूरी के बाद इसे यूपी और केंद्र सरकार से मंजूर कराना होगा। उसके बाद से ही सू कार्य किया जाएगा।

4 साल लगेंगे निर्माण में  

डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी मंजूरी में करीब एक साल का समय लगेगा। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा तो कॉरिडोर निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। काम पूरा होने तक करीब 5 साल का समय लगेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.