अंबाला (एकता): सर्दियां शुरू होते ही कोहरे का असर भी शुरू हो जाता है। जिससे हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ता है। क्योंकि ट्रेनों के आगे घना कोहरा छा जाता है। सूत्रों के मुताबिक अंबाला मंडल से 1 दिसंबर से लेकर 29 फरवरी तक लगभग 15 एक्सप्रेस ट्रेन और तीन पेयर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।
बताया जा रहा है कि कई लोगों ने ट्रेनों में पहले से ही बुकिंग करवाई हुई है और उन्हें पूरी तरह से रिफंड दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम दीपिका वशिष्ठ ने बताया कि 1 दिसंबर से अंबाला डिवीजन से चलने वाली 15 पेयर्स मेल एक्सप्रेस, 3 पेयर्स पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पहले की तरह ही सभी एडवाइजरी जारी की गई है। जिन लोगों ने रिजर्वेशन कार्रवाई है, उन्हें पूरी तरह से रिफंड किया जाएगा। इसलिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
