अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला जिले में गुरु पर्व के पावन अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में एक बड़ी अन+होनी होने से टली। सूत्रों के मुताबिक गुरुद्वारा में बने निशान साहिब के वस्त्र बदलने के लिए जब एक सेवादार ऊपर पहुंचा तो अचानक रस्सी के टू#टने से वह लटक गया।

हैरानी की बात यह है कि वह करीब 2 घंटे तक बिना किसी सेफ्टी के वहीं लटका रहा। जिसे देखकर सब लोग घबरा गए। गुरुद्वारा साहिब में भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर दमकल विभाग व SDM अंबाला को बुलाया गया। कई घंटों के बाद सेवादार को सकुशल नीचे उतारा गया। गुरुद्वारा साहिब से जुड़े सेवादारों व मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने इस हा+दसे की सूचना दी।
गनीमत यह रही कि सेवादार ने निशान साहिब को मजबूती से पकड़ रखा था। अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो वह सीधे नीचे गिर सकता था। जिससे बड़ी अन@होनी हो सकती थी। जब वह ऊपर गया तो उनका नीचे खड़े सेवादारों व संगत से संपर्क लगभग टूट गया था। वहीं SGPC के सदस्यों ने मांग की है कि गुरुद्वारा के सभी सेवादारों को वॉकी टॉकी दिए जाएं।
