हार्दिक के जाने के बाद अब यह नौजवान खिलाड़ी संभालेगा गुजरात टाइटंस की कमान

गुजरात (एकता): शुभमन गिल एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह दाए हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। हाल ही में उन्हें गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापस जाने के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेदारी दी गई। जिसको लेकर उन्हें काफी खुशी मिली है। सूत्रों के मुताबिक 2024 में होने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

गुजरात टाइटंस के नए कप्तान बनने के बाद कही यह बात 

शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कप्तानी का उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में आने वाले सीजन में कप्तानी का दबाव उन पर जरूर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि शुभमन गिल ने साल 2019 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद साल 2020 में गिल ने टेस्ट में जब साल 2023 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला। खास बात यह है कि हर किसी को उनकी नई कप्तानी पर गर्व है। फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के एक बयान में शुभमन ने कहा गया “गिल एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे,  जिसमें अनुभव और युवा उत्साह का एक अद्वितीय संयोजन है, जो गुजरात टाइटन्स की पहचान रही है।”

अब देखना होगा गुजरात टाइटंस में कितने आते हैं बदलाव

बता दें कि हमारे पास दो सीजन बहुत शानदार रहे और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं। हालांकि शुभमन गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि गिल ने गुजरात के लिए 33 पारियों में 47.34 की औसत से तीन शतक और आठ अर्द्धशतक की मदद से 1373 रन बनाए हैं। उन्होंने पहली बार में ही गुजरात टाइटंस ने IPL का खिताब अपने नाम किया। जिसमें हार्दिक पांड्या कप्तान थे। हालांकि अब देखना होगा कि गुजरात टाइटंस में कितने बदलाव होते हैं। शुभमन गिल को राशिद खान का स्पोर्ट भी मिलने वाला है। दोनों लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजेंद्र राणा के आरोप: प्रदेश में राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक दुरुपयोग का लगाया दावा

हमीरपुर-:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक द्वेष की भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के...

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक, संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए हिमाचल...

ई-ऑफिस को गति देने के निर्देश, लंबित फाइलें तय समय में निपटाने पर जोर

चंडीगढ़,16 अप्रैल-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पोर्टल पर लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में देरी से न केवल सिस्टम प्रभावित होता है, बल्कि जनता को मिलने वाली सेवाएं भी बाधित होती हैं। चंडीगढ़...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.