राहुल चावला : धर्मशाला ( TSN)- लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी अपनी जीत को लेकर दावा कर रही है. राज्यसभा की सीट के लिए दोनों पार्टियां प्रत्याशीयो की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी अपनी रणनीति बना रही है और कोशिश कर रही है कि बहुमत के साथ प्रत्याशी जीते.गौरतलब है कि विपक्ष ने भी कहा है कि कांग्रेस विधायक उनके सम्पर्क में हैं.
इस बारे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक सुधीर शर्मा से भी मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने अपनी बात रखी.
कांग्रेस पार्टी को मंथन करने की अवयश्कता
बीजेपी नेता हर्ष महाजन के संपर्क साधने के सवाल पर कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें किसी ने भी अभी तक संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए जिन्हें मनोनित किया है, वह ही राज्यसभा जाएंगे. कांग्रेस छोड़कर भाजपा पार्टी में जाते हुए प्रदेश और देश के नेताओं के सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस पर मंथन करने की अवयश्कता है. कांग्रेस के विधायकों का अपनी सरकार के प्रति मुखुर होने की बात पर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली में ओर गतिशीलता आती है. साथ ही विधायक के क्षेत्र की जनता के प्रति उसका दयित्व झलकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के चुनावों को एक प्रकार से नहीं देखा जाना चाहिए।
