/ Jun 20, 2026

CM ने पेश किया प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने वाला बजट…विपक्ष का विरोध राजनीतिक मजबूरी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीते 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्तमान कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पेश किया। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस बजट को प्रदेश की आर्थिकी मजबूत करने वाला और प्रदेश के हर वर्ग को स्पर्श करने वाला बजट बताया है। इस दौरान नरेश चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।  नरेश चौहान ने कहा की विपक्ष के पास बजट का विरोध करने के लिए कोई कारण नहीं है। ऐसे में विपक्ष का इस बजट का विरोध करना उनकी केवल राजनीतिक मजबूरी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि 17 फरवरी को कांग्रेस सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश किया। उन्होंने इस बजट को ऐतिहासिक बजट करार दिया है। कहा कि बजट के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने वाले कदमों को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि बजट में सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें हर वर्ग को जोड़ा गया है और इसलिए यह एक शानदार बजट है। नरेश चौहान ने कहा कि इस बजट के माध्यम से ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया गया है। प्रदेश की 80% जनसंख्या गांव में रहती है। मुख्यमंत्री की सोच है की प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत किया जाए। ऐसे में ग्रामीण व्यवस्था को मज़बूत करने की सोच इस बजट में नजर आती है। उन्होंने कहा कि दूध पर MSP देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला था। शायद हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां दूध पर MSP दिया जा रहा है। वहीं नरेश चौहान ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर बजट में किए गए प्रावधान को एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश देश में प्राकृतिक खेती के मामले में देश का नेतृत्व करने वाला प्रदेश होगा।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पुलिस की डाइट मनी बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों को  दिए जाने वाले इनामों में की गई वृद्धि को भी सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार में जो कर्मचारीयों की देनदारियां थी, उसे भी वर्तमान सरकार ने देने का काम किया है जो अपने आप में एक बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन्हें चरणबद्ध तरीके से देने का एक व्यवहारिक निर्णय लिया है। जबकि पूर्व सरकार के समय में यह देनदारियां खड़ी हुई। नरेश चौहान ने इस बजट को हर वर्ग को स्पर्श करने वाला बजट बताया। विपक्ष पर हमला साधते हुए कहा कि न जाने विपक्ष की ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके चलते विपक्षी नेताओं को इस बजट का विरोध करना पड़ रह हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बजट को लेकर सुझाव देने चाहिए लेकिन इसमें विरोध करने जैसा कुछ नहीं है।
कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हुए ह*मले को लेकर कहा ये 
वहीं बिलासपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हुए हमले को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि इस प्रकरण को कानून व्यवस्था से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल  खड़े होते अगर मामले पर प्रशासन कोई कारवाई नहीं करता। लेकिन प्रशासन  ने मामले पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की और आरोपीयों को गिरफ्तार भी किया गया। लिहाजा इसे कानून व्यवस्था से जोड़ना ठीक नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.