/ Jun 14, 2026

किसानों के साथ गद्दारी करने वाले को नर्क में भी जगह नहीं मिलती : डॉ. सुशील गुप्ता

सोनीपत/चंडीगढ़, 11 फरवरी- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को ओचंदी बॉर्डर पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा किसानों के खेतों में बिजली के खंबे लगाने और बिजली के तार ले जाने की पॉलिसी अंग्रेजों के समय से चल रही है। वहीं किसानों को इसके बदले में कुछ नहीं मिलता। इसके बाद बोला जाता है कि दोनों तक 60 फुट जगह में कुछ नहीं बनेगा। इससे उनकी 120 फुट जमीन बेकार चली जाती है। इसमें आधे किले से ज्यादा जमीन बेकार चली जाती है।

उन्होंने कहा कि किसानों को इसका बाजार भाव का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसको लेकर केंद्र सरकार को पॉलिसी बनानी चाहिए। अगर, दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र की बात हुई तो दिल्ली में यही पॉलिसी बनाई जाएगी और किसानों के हकों को लेकर फैसला लेगी। जरूरत पड़ी तो चंडीगढ़ से भी इस मुद्दे को लेकर किसानों की आवाज उठाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान परिवार से संबंध रखता हूं। अब किसानों की जमीन पर दादालाही दादागिरी को खत्म करने का समय आ गया है। किसानों के साथ सदियों से चली आ रही दादागिरी अब नहीं चलने देंगे। किसानों के खेतों से तार गुजरते हैं और इनको आज तक कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर से किसानों ने हरियाणा में दाखिल होना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार के जुमलों ने हमेशा किसानों के साथ धोखा करने का काम किया है। उनके वादे को याद दिलाने के लिए किसान दिल्ली आना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगा दिए हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने पहले भी किसानों का स्वागत किया था और अब भी स्वागत करेंगे। न पहले जेल बनने दी और न अब दिल्ली में जेल बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। आज से तीन साल पहले लंबा आंदोलन चला जिसमें 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी थी। इन्होंने आज तक भी शोक प्रस्ताव पारित नहीं किया। किसान देश का अन्नदाता है। किसानों के साथ कोई भी पार्टी कोई भी कौम गद्दारी करती है तो उसको नर्क में भी जगह नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। किसानों के हितों के बात हुई तो हम 24 घंटे तैयार हैं। जहां तक बिजली के तारों को लेकर पॉलिसी बनाने की बात है, जल्द ही इसके लिए निर्णय किया जायेगा। पंजाब सरकार ने तो सबसे पहले किसानों को मुआवजा देने का काम किया था। हम तन मन धन से किसानों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.