कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर – निवर्तमान राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज कुरुक्षेत्र सेक्टर 7 स्थित अपनी निजी आवास पर पत्रकार वार्ता की। निवर्तमान राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर वासियो का आभार जताया है। सुभाष सुधा ने कहा कि वह थानेसर की जनता का आभार जताते हैं जिन्होंने उनको पिछली बार से ज्यादा वोट दी है।
सुभाष सुधा ने कहा कि वह जनता को आश्वस्त करते हैं कि उनके विकास के कार्य नहीं रुकेंगे। और साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों का भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने पर धन्यवाद किया और बधाई दी। सुभाष सुधा ने कांग्रेस द्वारा EVM में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा कि हम तो चुनाव से पहले ही कह रहे थे कि जब भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी तो कांग्रेस वाले EVM की गड़बड़ी का आरोप लगाएंगे।
