हरियाणा के प्रत्येक शहर में पंचकर्मा सेंटर किए जाएंगें स्थापित…5500 आयुष योग सहायकों की भी होगी भर्ती

चण्डीगढ : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेश प्रत्येक शहर में पंचकर्मा सेंटर स्थापित किए जाएंगें। इसके अलावा, टूरिज्म स्थलों में भी टूरिज्म वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगें। इस संबंध में मंगलवार को हरियाणा के आयुष मंत्री अनिल विज ने आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
राज्य के सभी गांवों में योग सहायक नियुक्त करने के निर्देश
अनिल  विज ने बताया कि 5500 आयुष योग सहायकों की भर्ती की जाएगी और उन्हें शहरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित पार्कों, धर्मशालाओं एवं सामुदायिक केन्द्रों में योग प्रशिक्षण का दायित्व सौपा जाएगा। ऐेसे ही, आयुष योग निरीक्षक/कोच की पूर्व मंजूरशुदा पदों को एचकेआरएन से भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष विभाग में जितने भी रिक्त पद है उन्हें तत्काल भर्ती किया जाए। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी गांवों में योग सहायक नियुक्त किए जाएं ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी योग को पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए ताकि लोगों को योग के लाभों के संबंध में जागरूक किया जा सकें।
जिला व राज्य स्तर पर आयुष योग सहायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश 
विज ने जिला व राज्य स्तर पर आयुष योग सहायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि योग सहायकों के लिए एक साफटवेयर भी बनाया जाए ताकि उनकी उपस्थिति का पता चल सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक योगशाला को चिन्हित कर उनको अच्छा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि योग मैडीटेशन रिसर्च आधारित सेंटर को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में शुरू किया जाए ताकि इस क्षेत्र में रिसर्च को बढाया जा सके। आयुर्वेदिक फार्मेसी को श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेंद सहित आयुष की पांचों चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से इनडोर व आउटडोर चिकित्सा आरंभ करने के निर्देश भी  अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम जैसे अनिमिया इत्यादि में आयुुर्वेदिक की दवाई/मैडीसीन का प्रयोग पायलट आधार पर करें ताकि आयुर्वेद को भी बढावा दिया जा सके।
आयुष विभाग की टूटी-फूटी डिस्पैसरियों को पुनः एक जैसे डिजाईन के साथ बनाया जाएगा 
अनिल  विज ने हिसार के मययड में बनाए जा रहे आयुर्वेदिक अस्पताल, नूह के आकेडा में बनाए जा रहे यूनानी अस्पताल तथा अंबाला में बनाए जा रहे होम्योपैथिक कालेज के निर्माण कार्य की समीक्षा की और इनके कार्यों को शीध्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष विभाग की टूटी-फूटी डिस्पैसरियों को पुनः नए एक जैसे डिजाईन के साथ बनाया जाए और इस संबंध में एक योजना बनाकर सरकार को भेजी जाए।
किसानों को मैडीसन प्लांट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो
आयुष मंत्री ने स्टेट मैडीसन प्लांट बोर्ड के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करें। जिन औषधिय पौध की आवश्यकता है उनके बारे में प्रशिक्षण करवाया जाएगा ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की स्वयं की ड्रग टेंिस्टंग लैबोरेटरी स्थापित की जाए। आयुष औषधालयों में आयुर्वेदिक दवाईयों की खरीद के लिए डब्ल्यूएचओ-जीएमपी मापदण्ड अपनाने के निर्देश दिए।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा
 हरियाणा योग आयोग ने प्रदेश के लिए योग नीति प्रस्तावित की है। हरियाणा में एक फरवरी से 20 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है इसमें विशेष सहयोग देने वाले आयुष योग सहायक व अन्य विभाग के कर्मियों, शिक्षण संस्थाओं की भागीदारी का आंकलन करके उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
राज्य के युवाओं को विदेशों में योग प्रशिक्षकों के तौर नियुक्ति देने के लिए चल रहा है कार्य
बैठक में यह भी बताया गया कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग राज्य के युवाओं को विदेशी भाषा प्रशिक्षण एवं विदेश में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कार्य कर रहा है ताकि हमारे राज्य के युवा विदेशोें में लोगों को योग सिखा सकें और वे अपना रोजगार प्राप्त कर सकें। इस संबंध में जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्ताव रखा है जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। आस्टेªेलिया, जर्मनी इत्यादि देशों में ऐसे युवाओं की नियुक्ति के संबंध में मंथन भी किया जा रहा हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.