/ Aug 31, 2026

पवन खेड़ा ने कंगना रनौत के किसानों के खिलाफ दिए बयान को बताया ओछी राजनीति

25 सितम्बर, सिरसा :भाजपा सांसद कंगना रनौत के दोबारा से तीन कृषि कानून लागू करने के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहां कि ये भारतीय जनता पार्टी एक षड्यंत्र के तहत कर रही है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का एक मॉडल है जिसके तहत पहले बात को कहलवा दो और फिर उसे पल्ला झाड़ लो और फिर जब भी मौका लगे कृषि कानूनों को फिर से लागू कर दो । वही पवन खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में इन कानून को फिर से लागू नहीं होने देगी । पवन खेड़ा आज सिरसा जिला के डबवाली में कांग्रेस विधायक व उम्मीदवार अमित सिहाग के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे.जिसके बाद उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर किया पलटवार 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनीपत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दलालों और दामादों से छुटकारा दिलाने के बयान पर पवन खेड़ा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री हरियाणा के लोगों को अपने 10 साल के शासन का हिसाब किताब दें. पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में अकेले ना आया करें, वह अपने साथ कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री और खेल मंत्री को भी साथ साथ सांसदों को भी हरियाणा लेकर आए और हरियाणा की जनता से माफी मांगे। पवन खेड़ा ने कहा कि उसके बाद वह कांग्रेस से सवाल करें।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा ये 
पवन खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के शासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 साल में हरियाणा के हालात कर दिए हैं उसे नहीं लगता है कि अगले 30 साल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी. वही हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस में एक प्रक्रिया होती है ,जिसके तहत विधायक अपना नेता चुनते हैं .जिसके बाद उसका नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाता है उसके बाद की मुख्यमंत्री का फैसला होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.