/ Oct 13, 2026

10 महीनों से नहीं हुआ पेमेंट का भुगतान, 3 महीनों से बंद पड़ा है फोरलेन प्रोजेक्ट का काम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के एक हिस्से का काम बीते 3 महीनों से बंद पड़ा है। पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का मुहाना माने जाने वाले डयोड के पास बीते तीन महीनों से शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के काम पर ताला लटका हुआ है। कारण, ठेकेदारों को 10 महीनों से पेमेंट का भुगतान न होना। पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे महत्पूर्ण भाग है क्योंकि यहां 10 टनलों का निर्माण किया जा रहा है। 5 टनलें बनकर तैयार हो चुकी हैं और बाकियों का काम चला हुआ है।
इस प्रोजेक्ट का एंट्री प्वाइंट डयोड के पास है। यहां बन रही दो टनलों का काम बीते 3 महीनों से रूका हुआ है। 2600 करोड़ के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को एनएचएआई की तरफ से तो समय-समय पर पेमेंट का भुगतान किया जा रहा है लेकिन शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी आगे भुगतान नहीं कर पा रही है। यहां काम कर रहे ठेकेदारों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कंपनी प्रबंधन ने कोई भुगतान नहीं किया तो ठेकेदारों को मजबूरन काम बंद करना पड़ा। आज आलम यह हो गया है कि कंपनी प्रबंधन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट के काम को दोबारा शुरू करवाने की तरफ जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। यदि गंभीरता दिखती तो शायद इतने लंबे समय तक काम को रोका नहीं जाता और काम दोबारा से शुरू हो चुका होना था। यह वही प्रोजेक्ट है जिसका काम एक समय में इतनी तेज गति के साथ चल रहा था जिसका हर कोई मुरीद था। सिर्फ कोविड के दौरान कुछ समय के लिए काम बंद हुआ था लेकिन उसके बाद भी काम में कोई कमी नहीं आई थी। लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है जैसे कंपनी प्रबंधन ने इस काम का न करने की ही कसम खा ली है।
बकाया भुगतान को लेकर निकाला जा रहा है समाधान
वहीं, जब इस बारे में शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने माना कि बकाया भुगतान न होने के कारण काम रूका हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द ही कोई निर्णय ले लिया जाएगा। सिर्फ डयोड टनल के पास काम रूका है जबकि बाकी प्रोजेक्ट का कार्य जारी है। 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 20 प्रतिशत को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

एनएचएआई समय पर कर रही है भुगतान

वहीं, जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी को समय पर भुगतान किया जा रहा है। पेमेंट के मामले में एनएचएआई के स्तर पर कोई कमी नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.