4 तारीख को भी नही मिली पेंशन…हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघ की सरकार को चेतावनी

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में 4 तारीख बीत जाने के बाद भी अभी पेंशनर को पेंशन नही मिली है।वहीं लंबे समय से पेंशनर्स के भत्तों की अदायगी भी अधर में लटकी है।भत्तों की अदायगी व समय से पेंशन न मिलने पर अब पेंशनर संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है और सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।पेंशनर्स संघ का कहना है कि सरकार लंबे समय से उनकी अनदेखी कर रही है जिसके कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन के लिए उतरना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि अगर बजट सत्र तक मांगों पर विचार नही किया गया तो उनको सड़कों पर उतरना पड़ेगा।वही पेंशनर कल्याण संघ की आज विभिन्ने मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा भी हुई।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान आत्माराम शर्मा ने कहा की पेंशनर्स को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन की अदायगी हो जाती थी लेकिन आज 4 तारीख हो जाने के बावजूद भी पेंशनर्स के खाते में पेंशन नहीं आई है.उन्होंने कहा कि चार जिले ऐसे हैं कांगड़ा हमीरपुर ऊना मंडी जहां पर पेंशन की अदायगी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आज उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी हुई व उनके समक्ष महीने की पहली तारीख को ही पेंशन देने की मांग की है.वहीं उन्होंने कहा कि पेंशन की अदायगी के साथ मुख्यमंत्री से छठे पे कमिशन के के एरियर व भत्तों की अदायगी की मांग भी उठाई है।

बजट सत्र में मांगे नही हुई पूरी तो उतरेंगे सड़कों पर

आत्माराम शर्मा ने कहा कि गत सरकार में भी पेंशनर्स को सिर्फ 50000 की अदाई की हुई और वहीं पर वर्तमान सरकार में भी मात्र DA की दो किश्ती मिली है और एरियर अभी भी पेंडिंग है।उन्होंने कहा कि सरकार 10 तारीख से शुरू होने वाले बजट सत्र में कम से कम 50% भत्तों की अदायगी का प्रावधान करे।उन्होंने कहा कि 2016 से2022 के बीच जो सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी लगभग 4000 करोड़ के भत्ते अभी लंबित पड़े हैं।उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द जेसीसी का गठन करें वही प्रदेश में 1 लाख 85000 जो पेंशनर है ग्रीन उनके एरियर DA किश्तों की अदायगी जल्द की जाए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज हुई बैठक में आश्वासन दिया है कि बजट सत्र के दौरान उनके साथ बैठक कर उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी।आत्माराम शर्मा ने कहा कि अगर बजट सत्र के दौरान उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.